सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी शहर को जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से रिंग रोड की सौगात तो मिली, लेकिन इसके निर्माण में हो रही देरी से कई सवाल उठने लगे थे। रिंग बांध के दोनों ओर स्थायी अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा था। इस समस्या को लेकर बीते दिनों बुडको की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समाधान की मांग की गयी थी, ताकि समय पर सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने रिंग बांध के सीमांकन कार्य की पूरी रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर सौंपने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सीमांकन कार्य में तेजी आयी है। गुरुवार को रिंगबांध रोड में सीमांकन का कार्य किया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमित जगहों पर सीमांकन किया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने की भी प्रक्रिया शुरू की गयी।बढ़ाय...