पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। रुपौली में रिंग बांध का निर्माण बाढ़ की समस्या से स्थायी समाधान दिलायेगा। हर साल कारी कोसी के उफनाने पर बाढ़ की विभीषिका का दंश झेलने वाले रुपौली के लोगों को इस समस्या से स्थानीय समाधान दिलाने की दिशा में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने पहल की है। जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर रुपौली में हर साल बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इस से निजात पाने के लिए रिंग बांध या अन्य स्थायी समाधान की जांच हेतु चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है जो जांच कर डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) जयचंद्र यादव की अध्यक्षता में गठित जाँच टीम में एडीएमओ प्रणव कुमार, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण अनुपम विजय एवं कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई शामिल हैं। टीम द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को स्थलीय जाँच किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.