रिंगरोड फेज-1 पर शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाराणसी, मई 17 -- हरहुआ। रिंगरोड फेज-1 पर शनिवार शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भगतपुर के संदीप, अनीश, अजय कुमार एक ही बाइक से निकले थे। शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे प्रतापपट्टी गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क की दूसरी लेन में जा गिरी। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ागांव थाने के हरहुआ पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल नीरज राय, कांस्टेबल लालजी राणा पहुंचे। काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया। यह भी पढ़ें- दनुआ घाटी में रफ्तार का कहर बाइक सवार बिहार के तीन युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.