कानपुर, जून 24 -- कानपुर। भारतीय टीम और आईपीएल के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में भी मेरठ मैवेरिक्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। मेरठ टीम की फ्रेंचाइजी ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ रिंकू सिंह को ही टीम की कमान सौंपी है। लीग का आगाज 14 अगस्त से हो रहा है। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मेजबानी के लिए कानपुर तैयार है। लीग के सभी मुकाबले ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। मेरठ मैवेरिक्स ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें रिंकू सिंह के अलावा स्वास्तिक चिकारा, अक्षय दुबे, रितुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, दिव्यांश राजपूत, रितिक वत्स, कार्तिक त्यागी, विजय कुमार, जीशान अंसारी, यश गर्ग और विशाल चौधरी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी लीग के चौथे सीजन में मेरठ मैवेरिक्स से खेलते नजर आएंगे। मेरठ की फ्रेंचाइजी रिटेन क...