उरई, सितम्बर 30 -- उरई, संवाददाता। आईएएस व एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही के उत्पीड़न व कार्यशैली से नाराज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें लेखपालों ने मानसिक दबाव बनाकर परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। लेखपालों ने अल्टीमेटम दिया है कि समस्या का हल न निकाला गया तो न्यायिक से जुड़े सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्ता, जिला मंत्री वीर सिंह के नेतृत्व में रौनक शर्मा, दिव्यांशु गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, संजय चौरसिया समेत तमाम लेखपालों ने बुधवार को कलेक्टोरेट में डीएम समीर से मुलाकात करते हुए कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एसडीएम के खिलाफ लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी इसमें आईएएस रिंकू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि ...