नई दिल्ली, मार्च 24 -- IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करने वाले हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने केकेआर को एक बड़ी सलाह कप्तान को लेकर दी है। कैफ का कहना है कि केकेआर को रिंकू सिंह को फ्यूचर कैप्टन के तौर पर ग्रूम करना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि यह केकेआर के लिए एक अच्छा निवेश होगा। रहाणे पिछले सीजन में भी टीम के कप्तान थे, लेकिन टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। तीन बार की आईपीएल विजेता टीम केकेआर को इस सीजन कुछ चोटों की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। हर्षित राणा और आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि मथीशा पथिराना अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस क्लीयरेंस हासिल नहीं कर पाए हैं। टीम के लिए गेंदबाजी तो एक चुनौती है ही, साथ ही साथ कप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.