लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। काम न मिलने पर इस्तीफे की पेशकश करने वाले आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह के पिता श्योदान सिंह राही ने बुध वार को कहा है कि प्रदेश सरकार इस मामले में सही निर्णय ले। ईमानदारी का फल दे। ऐसा नहीं है कि ईमानदारी को ठुकराया जाए, नहीं तो देश में ईमानदारी ही नहीं होंगे।मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह देशभक्त, ईमानदार और मेहनती है। उसको काम क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में समाज कल्याण अधिकारी था तो मुजफ्फरनगर में 100 करोड़ का घोटाला उजागर किया था, जिसमें उसकी आंख व जबड़ा चला गया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति भी इस मामले में सही निर्णय लेंगी।पीडीए सरकार आएगी तो सब ठीक कर देंगे: अखिलेशदूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव वे एक्स पर लिखा है कि कुशल अधिकारियों की भाजप...