नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत होने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले रिंकू सिंह की किस्मत चमकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 28 वर्षीय बल्लेबाज को अपना उपकप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 इवेंट में इसकी घोषणा की। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद रहाणे को कप्तान बनाए रखा गया है। रिंकू ने साल 2018 में केकेआर की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। वह तब से केकेआर के लिए ही खेल रहे हैं। निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर रिंकू ने 59 आईपीएल मैचों में 1099 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.52 का और स्ट्राइक रेट 145.17 का है। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने प्री-सीजन इवेंट के दौरान कहा, "फ्रैंचाइजी में सभ...