रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को, PM मोदी को किया इनवाइट; बोले- परिवार से मिलाना खास पल
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने चार दिसंबर को लखनऊ में होने वाली अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की और उनसे मुलाकात को अपने लिए सम्मान की बात बताया। रिंकू ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''अपने परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलना, उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण देना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हम सभी के लिए बेहद खास पल है।'' रिंकू की शादी समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से होने जा रही है। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक दो एकदिवसीय और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। रिंकू इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.