रिंकू सिंह की टीम बनी UPT20 लीग 2026 की चैंपियन, IPL 2027 में KKR बनाएगा कप्तान?
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग के फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मेरठ का यह दूसरा यूपी टी20 लीग का खिताब है, इससे पहले टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। फाइनल में मेरठ ने पहले बैटिंग करते हुए दिव्यांश जोशी के शतक के दम पर 203 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम मात्र 109 रनों पर ही सिमट गई। मेरठ ने 94 रनों से इस मैच को जीता। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का इंतजार जारी, भारत के बाद इस टीम को मिला सेमीफाइनल का टिकटदिव्यांश जोशी की शानदार शतकीय पारी मेरठ मावेरिक्स ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ के सामने 204 रनों का विशाल टारगेट रखा था। मेरठ को इस स्कोर तक पहुंचाने में दिव्यांश जोशी का अहम रोल रहा। इस सलामी बल्लेबाज ने 105 रनों की पारी खेली, जिसमें 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.