दरभंगा, अक्टूबर 7 -- दरभंगा। रोटरी क्लब ऑफ मिथिला के सत्र 2026-27 की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन सिलीगुड़ी में किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के विभिन्न रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी मनीषा शरण मीरा एवं अन्य सदस्य भी शामिल हुए। समारोह में नए सत्र के लिए रिंकू कुमार झा को अध्यक्ष, अमन पाठक को सचिव तथा डॉ. रंजना मिश्रा को कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. मिनी प्रियदर्शीनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर एवं विधिवत रूप से पदभार सौंपकर इंस्टॉलेशन सेरेमनी का शुभारंभ किया। प्रेसिडेंट रिंकू झा ने रोटरी मिथिला के आईकॉनिक प्रोजेक्ट स्कूल ऑन व्हील सिग्नेचर प्रोजेक्ट पर विभिन्न रूप से प्रकाश डाला और उसकी उसके फायदे भी बताए।इस अवसर पर रोटरी के सेवा-भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवता की सेवा तथा समाज क...