दरभंगा, जनवरी 26 -- जाले। राढ़ी पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन और पांच में गत 24 25 जनवरी की रात चोरों में पांच घरों में चोरी की। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों में बाहर से कुंडी लगाकर घटना को बेखौफ अंजाम दिया। वार्ड तीन निवासी लाल बाबू झा की पत्नी जीविका दीदी रानी देवी और शिलाकांत झा के घरों से चोर सात-आठ भर सोने के आभूषण व नगद चुरा ले गए। चोरों ने वार्ड पांच निवासी पप्पू झा के घर से दो हजार नगद व आनंद झा के घर से पेटी तोड़कर चांदी के कुछ गहने चुराकर ले गए। चोरों ने बद्री नारायण झा के घर में भी चोरी करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल पुलिस बल के साथ पहुंचे व जानकारी ली। कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी भी एफएसएल टीम के साथ पहुंचे और मामले छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.