फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- शमसाबाद, संवाददाता। नगर पंचायत की ओर से चौखंडा मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। रविवार की सुबह चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुकी ने पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता देखी। ठेकेदार को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप काम समय से पूरा किया जाये। इसमें कोई लापरवाही न हो। बताते चलें कि मोहल्ले में छात्राओं का एक इंटर कालेज भी है। इसमें हर रोज बड़ी संख्या में छात्रायें पढ़ने के लिए आती हैं। पूर्व में जगह जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिससे छात्राओं को दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- राह होगी आसान, शुरू हुआ सड़क निर्माण अब सड़क निर्माण से लोगों में खुशी है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि सड़क निर्माण अच्छे ढंग से होगा। लोगों को जल्द सड़क बनाकर ...