नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- सड़क हादसों के बाद जिंदगी और मौत के बीच झूलते घायलों के लिए आम नागरिक किसी देवदूत से कम साबित नहीं हो रहे हैं। केंद्र सरकार के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि हादसों के बाद के सबसे कीमती समय (गोल्डन आवर) में तुरंत मदद पहुंचाकर राह-वीरों ने पिछले पांच वर्षों में 1,500 से अधिक लोगों की जान बचाई। इंसानियत की इस मुहिम में पूरे देश में उत्तर प्रदेश अव्वल स्थान पर रहा है, जबकि मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर आकर एक नई मिसाल पेश कर रहा है।

राह-वीर योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस राह-वीर योजना के तहत, अक्तूबर 2021 से अक्तूबर 2026 के दौरान केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा योग्य राह-वीरों को नकद इनाम के रूप में लगभग 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी जा चुकी है।

प्रोत्साहन राशि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि...