राह चलते लोगों को पढ़ाया यातायात नियमों के पालन का पाठ
उरई, मार्च 25 -- उरई। शहीद भगत सिंह चौराहे पर हेलमेट वितरण एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम जीवन ज्योति चंद्र कमल अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों को फॉलो करने के लिए जागरूक किया। जीवन ज्योति चंद्र कमल अकादमी द्वारा विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा हेलमेट पहनने के महत्व को समझाना था। टीआई वीर बहादुर सिंह एवं सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 50 हेलमेट वितरित किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा लोगों को संदेश दिया कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.