राह चलते दगा दे रहीं राज्य परिवहन निगम की बसें
कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राज्य परिवहन निगम भले ही यात्रियों को बेहतर सुविधायें देने का दावा कर रहा हो,लेकिन विभाग की बसें अभी भी यात्रियों के लिये समस्या बन जाती हैं। रास्ते में खराब हो रही बसों से यात्रियों का न तो सफर आसान हो रहा है और यात्रियों को बस स्टार्ट कराने में भी धक्का लगाना पड़ रहा है। रविवार दोपहर विकासनगर कानपुर डिपो की बस कानपुर की ओर से औरैया की ओर जा रही थी। बस के अकबरपुर चौराहे पर पहुंचने के बाद वह स्टार्ट नहीं हुई। चालक के काफी प्रयास के बाद स्र्टाट न होने पर परिचालक सवारियों को लेकर नीचे उतरा और बस को धक्का लगाने का प्रयास किया। कई प्रयास के बावजूद बस के स्र्टाट न होने पर यात्रियों को हाईवे पर आ रही दूसरी बसों में बैठाकर समायोजित किया गया। तेज तपिश के बीच यात्री खासे परेशान नजर आये। बाद में पुलिस वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.