संवाददाता, दिसम्बर 25 -- यूपी के वाराणसी में गुरुवार की शाम राह चलते झगड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इसमें एक लड़के को कमर में गोली मारकर भाग रहे युवकों ने सामने से आ रहे 14 साल के एक किशोर को नाहक निशाना बनाया। किशोर को गोली लगने के बाद हमलावर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। उनकी संख्या तीन बताई जा रही है। जिस किशोर को सामने से हमलावरों ने गोली मारी वह हाईस्कूल का छात्र बताया जा रहा है। छात्र की मौत हो गई है। उसका नाम समीर था। उसकी उम्र 14 वर्ष थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वारदात में घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुश्रापुर गांव में गुरुवार की शाम करीब छह बजे यह वारदात हुई। दो युवक रामू यादव और अभिषेक यादव गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.