फिरोजाबाद, नवम्बर 8 -- फिरोजाबाद। शहर की राहों पर लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से जूझना पड़ रहा है। कई गलियों से तो रात के वक्त में अकेले निकलना मुश्किल हो जाता है तो कई क्षेत्रों में तो कुत्ते दिन दहाड़े ही बाइक के पीछे दौड़ पड़ते हैं। हर रोज दर्जनों लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। शहर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज 70 से 80 कुत्ता काटे के इंजेक्शन लगते हैं। शहर की राहों पर मुसीबत बन रहे कुत्तों की तरफ निगम का ध्यान नहीं है। बंदर पकड़ने के लिए तो कई बार यहां अभियान चले हैं, लेकिन कुत्तों को लेकर निगम लापरवाही बरत रहा है। शहर में हर राह पर आवारा कुत्तों का राज दिखाई देता है। खासतौर पर गलियों में यह झुंड के रूप में इधर से उधर दौड़ते हैं तो कई बार तो झुंड को देख महिलाएं भी रुक जाती हैं। महावीर नगर में बीते दिनों 10 से 12 कुत्तों का झुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.