रांची, अप्रैल 7 -- राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे एवं सोनाहातू क्षेत्र में अहीर समाज के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना इन दिनों बड़ी समस्या बन गया है। प्रखंड-अंचल कार्यालय द्वारा हाल के निर्णय के बाद बड़ी संख्या में आवेदन खारिज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई परिवारों के खतियान में अहीर, ग्वाला और गोआर/गोवार दर्ज है, जिनके आधार पर पहले बीसी-2 श्रेणी का प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाता था। लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि 'गोवार' जाति झारखंड सरकार की बीसी-2 सूची में शामिल नहीं है, इसलिए प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता। इस फैसले से अहीर समाज में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इससे वे नौकरी, छात्रवृत्ति और शिक्षा के अवसरों से वंचित हो सकते हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से स्पष्ट दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.