राहे से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना
रांची, जुलाई 28 -- राहे, प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर राहे प्रखंड से कांवरियों का एक जत्था सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद 'बोल बम,हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बैद्यनाथ' के जयघोष के साथ यात्रा शुरू हुई। जत्थे में शामिल श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर कांवर के साथ उत्साहपूर्वक निकले। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांवरियों का स्वागत कर उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- 35 कांवरियों का जत्था 7 ज्योतिर्लिंग व 31 धाम तीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.