रांची, जनवरी 8 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सताकी गांव के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 05सी डब्ल्यू 2518 में आग लग गई। घटना बुधवार को दिन के लगभग 11 बजे की है। कार में दो बच्चे समेत पांच लोग सवार थे। सभी जमशेदपुर से जोन्हा फॉल घूमने जा रहे थे। कार सवार मो आरिफ ने बताया कि राहे-टाटीसिलवे सड़क पर सताकी गांव के पास कार में आग लगी थी। गांव में सड़क पर पुआल रखा हुआ था। पुआल के कुछ हिस्से कार के साइलेंसर में फंस गए। साइलेंसर में फंसे पुआल में आग पकड़ ली जिससे पूरी कार जलकर राख हो गई। हालांकि कार में आग लगते ही सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो ने कार से सामान निकालने में मदद की। घटना की सूचना पर राहे थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह, राहे सीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार घटनास्थल पर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.