रांची, सितम्बर 27 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा और माकपा की ओर से रविवार को राहे में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। गोमदा मोड़ स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। किसान संकल्प दिवस को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने भगत सिंह की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत की तरह आज भी लोकतंत्र और संविधान को ताक पर रखकर चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एसआईआर के बहाने देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम चुनाव से पहले काटकर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: जयंती पर शहीद ए आजम को किया याद उन्होंने कहा कि भगत सिंह के रास्ते पर चलकर भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए...