रांची, मार्च 31 -- राहे,प्रतिनिधि। प्रखंड के भगत सिंह चौक गोमदा में मंगलवार को डॉ परमेश्वर लाल व क्योरबे संस्था के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 156 लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद सलाह दी गई। जांच शिविर में मोतियाबिंद जांच का विशेष ध्यान दिया गया। जांच में 25 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये। इनमें से आठ को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रांची लाया गया। जांच शिविर में डॉ. परमेश्वर लाल, डॉ. उपेंद्र पांडेय, शिविर संचालक नीरज प्रताप डे, अमित कुमार, दीपेंद्र राय का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.