रांची, फरवरी 13 -- राहे, प्रतिनिधि। आरबीआई के निर्देशानुसार और अग्रणी जिला प्रबंधक के सहयोग से राहे प्रखंड के होटलो पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों को प्रदान की गई। स्टेट बैंक राहे के प्रबंधक संदीप केरकेट्टा, बीसी लालमोहन प्रजापति, शाखा फाउंडेशन के बीरेंद्र बैठा, ट्रेनर गौरव कुमार ने ग्रामीणों को केवाईसी, बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी से बचाव और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...