राहे में नौ दिवसीय सुसारी पर्व शुरू
रांची, मई 31 -- राहे, प्रतिनिधि। पांच परगना का प्रसिद्ध सुसारी पर्व रविवार से राहे में शुरू हो गया। नौ दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक पर्व का आयोजन सोलह आना समिति की ओर से किया जा रहा है। पर्व के तहत सोमवार शाम सुसारी और भोक्ता समूह लोटन अनुष्ठान संपन्न करेंगे। वहीं बुधवार को दुर्गा घट तथा गुरुवार की रात काली घट और जागरण का आयोजन होगा। पर्व को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। भोक्ता समूह गांव के प्रत्येक आंगन में पहुंचकर शिव पूजन कर रहा है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित होने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी हो रही है। यह भी पढ़ें- होसिर में आस्था का पर्व मंडा हर्षोल्लास मनाया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.