रांची, जनवरी 23 -- राहे, प्रतिनिधि। शिक्षा विकास समिति राहे द्वारा सुभाष चौक में नेताजी की जयंती मनाई गई। सभी लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुफल महतो और समिति के कमलाकांत सिंह ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 1940 में राहे आगमन यहां के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। ग्रामीणों ने राहे-सिल्ली सड़क का नामकरण नेताजी पथ करने की मांग की। मौके पर शांति कुमार देव शर्मा, मनोज चटर्जी, सुखदेव बैठा, प्रदीप महतो, जयपाल सिंह मुंडा, अमजद अली, प्रदीप भगत, विनोद प्रजापति, मोइन अंसारी, अक्षय महतो, सुभाष दास, सुशांत सिंह, प्रभात बनर्जी, शुभाशीष चटर्जी, फैयाज अंसारी, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह और सुभाषित चटर्जी आदि मौजूद थे। इधर, कोटांगदाग स्थित सुभाष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.