रांची, जनवरी 22 -- राहे, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही तथा पूजा को प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न करने का निर्देश दिया। साथ ही अश्लील, भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीतों से पूरी तरह परहेज करने की अपील की गई। बैठक में बताया गया...