रांची, अप्रैल 23 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सर्वोदय स्कूल की दीपिका कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राहे प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय से 55 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 52 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। रितेश कुमार महतो ने 93 प्रतिशत तथा धीरज अहीर ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस सफलता पर निदेशक सुनील कुमार महतो, प्रधानाचार्य ज्ञान महतो एवं प्रबंधक हराधन महतो ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रीय विकास विद्यालय लाधूप के छात्र उत्सव राज ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड में दूसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- जैक मैट्रिक में उर्सुलाइन कॉन्वेंट का जलवा, एसरांती होरो बनीं जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.