राहे में छह घंटे सड़क जाम, बंद रहा बाजार
रांची, सितम्बर 30 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का असर राहे प्रखंड में भी देखा गया। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक छह घंटे तक आंदोलनकारियों ने बुंडू-राहे-सिल्ली सड़क को भगत सिंह चौक, गोमदा के पास जाम रखा। सड़क पर बांस-बल्लियां लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया। बाजार बंद रहा और किसी प्रकार के यात्री वाहन नहीं चले। बंद का नेतृत्व मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार मेहता ने किया। मोर्चा ने पेंशन राशि सहित कई मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया था। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में विस्थापितों के पुनर्वास और मुआवजे के साथ विस्थापन आयोग का गठन, आंदोलनकारियों को समान पेंशन और सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति शामिल है। यह भी पढ़ें- पेंशन और रोजगार की मांगों को लेकर सड़कों पर आं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.