राहे बस स्टैंड में नहीं है पेयजल की सुविधा
रांची, मई 21 -- राहे, प्रतिनिधि। सुभाष चौक स्थित बस पड़ाव और भगत सिंह चौक स्थित बस पड़ाव राहे प्रखंड के मुख्य केंद्र हैं, लेकिन दोनों जगहों पर आम लोगों के लिए पेयजल की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सुभाष चौक स्थित बस पड़ाव में हर दस मिनट पर यात्री वाहनों का आवागमन होता है, बावजूद इसके यात्रियों को पीने के पानी के लिए होटल या बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। सुभाष चौक के समीप एक चापाकल जरूर है, लेकिन उसका पानी पीने योग्य नहीं है। भीषण गर्मी के बावजूद अब तक किसी सामाजिक संस्था ने भी पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। चौक के दुकानदार करमदेव सिंह ने कहा कि यात्री वाहनों से आने वाले लोगों के अलावा स्थानीय लोगों को भी पेयजल की काफी परेशानी होती है, लेकिन इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं सुरेश सिंह ने कहा कि पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.