रांची, मई 25 -- राहे, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सतीश कुमार गोराई ने की। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और गश्ती दल तैनात रहेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में प्रमुख लीलमनी देवी, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, उप प्रमुख उमेश महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान नए थाना प्रभारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। यह भी पढ़ें- बैठक में शांति व सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील यह भी पढ़ें- ...