रांची, मार्च 28 -- राहे,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान और नवाचार के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे की छात्रा नीतू कुमारी, दिव्या कुमारी, अनीता कुमारी और सुद्विया कुमारी के मॉडल को तीसरा स्थान मिला है। रांची के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिला स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में तृतीय पुरस्कार मिलने पर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने छात्राओं को सम्मानित किया। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी वार्डेन बिमला कुमारी के नेतृत्व में विज्ञान शिक्षक प्रीतम महतो ने तैयार किया गया था। छात्राओं की सफलता पर शिक्षिका फूलमणि बाड़ा, लेखापाल सारिका उपाध्याय, रीना कुमारी, बीपीओ प्रवीण कुमार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...