रांची, फरवरी 1 -- राहे, प्रतिनिधि। हितजारा गांव के मैदान में दो फरवरी को 55वें मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव के दौरान एकदिनी फुटबॉल प्रतियोगिता, मुर्गा लड़ाई और पारंपरिक टुसू चौड़ल मेले का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 40 हजार रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस पारंपरिक मेले और खेल प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.