रांची, मार्च 7 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शनिवार को समिति के सदस्यों ने तैयारियों की समीक्षा की। इसमें आयोजन से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मांझीडीह, कुबाडीह, चंदनडीह, महुआडीह, उरांवडीह, इचाहातू, गुचीडीह, राहे, होटलो, पुरानानगर और महेशपुर सहित कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। प्रचार-प्रसार में सुरेंद्र प्रजापति, रामधन महतो, खगेश्वर महतो सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.