रांची, दिसम्बर 16 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे के पाठकडीह और नावाडीह लैंपस में मंगलवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन विधायक अमित कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य बादल महतो, प्रमुख लीलमणी देवी और बीडीओ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने कहा कि केंद्र खुलने से किसानों को अपने धान का उचित और निर्धारित मूल्य मिलेगा। सहकारिता पदाधिकारी पॉल बाखला ने बताया कि उद्घाटन कर दिया गया है। मैसेज जेनरेट होने के 72 घंटे बाद इन केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.