रांची, जनवरी 5 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा का सम्मेलन सोमवार को राहे में मूंगा महली की अध्यक्षता में हुआ। रतन महतो ने कहा कि किसान घोषित एमएसपी से कम दर पर धान बेचने के लिए मजबूर हैं, जिसके विरोध में प्रखंड और लैंपस कार्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा। सम्मेलन में जयपाल सिंह मुंडा को अध्यक्ष, विश्वंभर महतो को सचिव और मूंगा महली को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला दहन कर वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमले का विरोध किया गया। कार्यक्रम में सुफल महतो सहित कई सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.