नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Rahu Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को जीवन पर गहरा असर डालने वाला माना जाता है। साल 2026 के फरवरी महीने में एक अहम ग्रह संयोग बनने जा रहा है, जब राहु और बुध की युति होगी। यह संयोग इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कुंभ राशि में पूरे 18 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस युति का असर कुछ राशियों के लिए काफी सकारात्मक रह सकता है और करियर, धन व जीवन के अहम फैसलों में नए मौके लेकर आ सकता है।क्यों खास है राहु-बुध युति? बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणना और व्यावसायिक समझ का कारक माना जाता है। वहीं राहु को अप्रत्याशित घटनाओं, अचानक बदलाव, जोखिम और अलग सोच से जोड़ा जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति की सोच तेज होती है और नए रास्ते खुलने लगते हैं। फरवरी 2026 में यह युति कु...