नई दिल्ली, अगस्त 13 -- मंगल राहु के आद्रा नक्षत्र में आ चुके हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मंगल को बहुत ही एनर्जेटिक, साहसी के साथ-साथ गुस्से और जल्दबाजी वाला ग्रह माना जाता है। वहीं राहु जिंदगी में अचानक से बदलाव लेकर आता है। बीती रात 10 बजकर 42 मिनट पर मंगल आद्रा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से अंगारक योग बन चुका है। इस योग का असर जिंदगी में थोड़ी मुश्किलें लाता है और इसका असर कुछ राशियों पर अब देखने को मिलेगा। पंडित जी के अनुसार अंगारक योग का असर मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर दिखेगा। ऐसे में अबसे लेकर 2 सितंबर तक इन राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। इस टाइम पीरियड में खुद के स्वास्थ्य का ध्यान देना होगा। वहीं जल्दबाजी में फैसले लेने से...