नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Rahu Ketu Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। ये करीब 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए इनका गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 2026 में 5 दिसंबर को राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में और केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय करियर, धन और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है।किन राशियों को मिल सकता है फायदा? वृषभ राशि- करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। मिथुन राशि- उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और नए अवसरों के योग बन सकते हैं। व्यापार में विस्तार की संभावना ...