नई दिल्ली, जून 19 -- राहु का नाम सुनते ही कई लोग डर जाते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि कुंडली में राहु है तो जीवन में परेशानी ही परेशानी आएगी। लेकिन ज्योतिष में राहु को लेकर जितनी बातें कही जाती हैं, उनमें से कई अधूरी या गलत समझ पर आधारित होती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि इसका असर व्यक्ति की सोच, इच्छाओं, महत्वाकांक्षा और जीवन में आने वाले अचानक बदलावों पर माना जाता है। इसलिए राहु को सिर्फ बुरा मान लेना सही नहीं है। आइए जानते हैं राहु से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिन्हें लोग अक्सर सच मान लेते हैं, जबकि हकीकत कुछ और होती है।क्या राहु हमेशा नुकसान ही देता है? यह सबसे बड़ी गलतफहमी है। बहुत से लोग मानते हैं कि राहु जहां बैठ जाए, वहां परेशानी शुरू हो जाती है। जबकि ज्योतिष में राहु को अचानक मिलने वाली सफलता का कारक भी माना...