नई दिल्ली, मार्च 1 -- इस बार होली पर अंगारक योग और चंद्रग्रहण का योग बन रहा है। अंगारक योग बहुत खतरनाक होता है। ऐसा कहा जाता है कि जब यह योग बनता है, तो नेगेटिव एनर्जी सबसे पीक पर होती है। सूर्य स राहु और मंगल की जब युति होती है, तो इस ग्रह का निर्माण होता है। एक दो दिन नहीं यह अंगारक योग 2 अप्रैल तक कुंभ राशि में बना रहेगा। सूर्य के जाने से इसका प्रभाव कम होगा, लेकिन मंगल और राहु तो इसी राशि में 2 अप्रैल तक रहेंगे। ऐसा कहा जाता है अग्नि का भड़कना इसी योग में होता है।ये पूरी तरह से अग्नि से जुड़ी है, यह नेगेटिव एनर्जी देने वाला योग है। इस योग में मंगल के आने के कारण राहु के साथ डेडली और नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा देता है। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक सूर्य, बुध, मंगल शुक्र और राहु का योग कुंभ राशि में बनेग...