समस्तीपुर, अप्रैल 9 -- रितेश समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज, के हिन्दी विभाग के तत्वावधान में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 133 वीं जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। विषय था विलक्षण प्रतिभा के धनी राहुल सांकृत्यायन। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की। संयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष-सह- मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह व संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार थे। महापंडित राहुल सांकृत्यायन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने कहा कि राहुल सांकृत्यायन भारतीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। उनके विचारों को छात्र-छा...