काशीपुर, फरवरी 16 -- जसपुर। राहुल शाह अब जसपुर के एसडीएम होंगे। उन्होंने सोमवार को जसपुर पहुंचकर चार्ज ले लिया है। राहुल अब तक हल्द्वानी के एसडीएम थे। शासन के आदेश पर उन्हें जिले में भेजा गया है। वहीं, काफी समय से काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप के पास जसपुर का प्रभार था। सोमवार को राहुल के जसपुर पहुंचने पर एसडीएम बनाकर भेज दिया। एसडीएम अभय प्रताप ने उनका स्वागत किया। राहुल शाह ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता जन समस्याएं निपटाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.