शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। असंगठित मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश की ओर से रविवार को ईद व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्वों की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत बरमौला अर्जुनपुर में राहुल शर्मा को अध्यक्ष तथा सचिन और मुकेश कुमार को सचिव बनाया गया। वहीं मिश्रीपुर में दिलदार को अध्यक्ष और सचिन व फिरोज अली को सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि सुबोध रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद ने पर्वों को आपसी एकता का प्रतीक बताया। संचालन आफताब अहमद ने किया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.