राहुल यादव बने अरुणाचल प्रदेश रणजी टीम के हेड कोच
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 18 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी राहुल यादव को अरुणाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से युवाओं में खुशी का माहौल है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलने का अनुभव रखने वाले राहुल यादव अब कोच की भूमिका में टीम के खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। मुख्य कोच के रूप में राहुल यादव के सामने टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी होगी। उनके अनुभव, खेल की समझ और रणनीतिक मार्गदर्शन से अरुणाचल प्रदेश की रणजी टीम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। राहुल यादव की इस उपलब्धि पर क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.