लखनऊ, फरवरी 16 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवतियों को फंसाकर उनसे रेप के बाद देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। खुद को राहुल बताकर हिंदू युवतियों का शोषण कर देह व्यापार कराने वाले कमरू जमाल के खिलाफ गोमतीनगर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में कमरू जमाल के साथ ही उसके दोस्तों समेत छह अन्य लोग हैं। मुकदमा दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली युवती ने दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि जब वह पांच साल पूर्व नाबालिग थी तब कमरू ने नौकरी का झांसा देकर उसे बुलाया था। कैफे में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। बंधक बना लिया और फिर देह व्यापार में ढकेल दिया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली है। वर्ष 2021 में वह नाबालिग थी। इस दौरान सोशल मीडिय...