इंदौर, अप्रैल 19 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित 'लव जिहाद' का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की प्राइवेट कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की एक छात्रा ने मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाने, नशे की लत लगाने, रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाड़िया रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले स्कीम-78 स्थित एक कैफे में उसकी मुलाकात खुद को राहुल बताने वाले युवक से हुई थी। दोस्ती के बाद बातचीत बढ़ी और आरोपी ने भरोसे का जाल बुनते हुए उसे अपने प्...