राहुल बनकर पहुंचा, मोहम्मद निकला; गायिका ने लगाए रेप और बंधक बनाने के आरोप; क्या बोली पुलिस
इंदौर, जुलाई 3 -- मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक युवती ने खुद को हिंदू बताने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना नाम राहुल बताकर दोस्ती की और बाद में उसकी असली पहचान मोहम्मद राहुल पुत्र अब्दुल शेख के रूप में सामने आई।राहुल नाम बताकर की थी दोस्ती बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार पीड़िता विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में गायन करती है। फरवरी 2024 में वह एक कार्यक्रम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी, जहां उसने दो साल के लिए पीजी में कमरा लेकर रहना शुरू किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को राहुल बताते हुए उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.