जमशेदपुर, जुलाई 10 -- मानगो मुंशी मोहल्ला में बुधवार देर शाम राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, राहुल के शरीर पर गोली लगने का कोई निशान नहीं मिला है। उसकी मौत सिर पर किसी कठोर वस्तु से किए गए हमले के कारण हुई। जांच में सामने आया कि हमलावरों ने पत्थर और बांस से हमला कर उसकी हत्या की। इसकी जानकारी एसएसपी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पहले सब्बे, सौरभ दत्ता, आफताब को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गुरुवार तड़के एक और आरोपी अमरजीत पांडेय को गिरफ्तार किया। सभी मानगो के निवासी हैं। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो में पुलिस-मुठभेड़, राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे के दोनों ...