नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर रविवार को भी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इस बात पर चिंता जताई है कि सीबीएसई 12वीं के 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक रूप से उपलब्ध पाई गई हैं। इसे बड़े पैमाने पर डाटा लीक करार देते हुए पार्टी ने कहा कि इससे लाखों छात्रों की निजता खतरे में पड़ गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई ओएसएम विवाद को लेकर छात्रों के साथ अपने संवाद का एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि बहादुर युवा भारतीयों ने सरकार से सरल सवाल पूछे, पर उन्हें बदले में जवाब के बजाय अपमान मिला। उन्होंने कहा कि छात्र उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें वह हासिल हो। यह भी पढ़...